जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज  जनपद के समस्त गौ आश्रय स्थलों में गौ वर्धन पूजा


    जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज  जनपद के समस्त गौ आश्रय स्थलों में गौ वर्धन पूजा के अवसर पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष अभियान के रूप में साफ सफाई गौ वंशो को नहला धुला कर गुड़ ,हरा चारा, केला खिलाया गया, व पूजा अर्चना करने पश्चात गौ वंशो के स्वास्थ्य आदि की जानकारी लेते हुये सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
     जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने इस अवसर उप जॉइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी कसया अभिषेक पाण्डेय के साथ  कसया स्थित कान्हा गौशाला पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अपने हाथों निराश्रित गौ वंशों को स्नान कराने पश्चात गुड़, चना, हरा चार, केला, अपने हाथों खिलाया गया साथ ही सभी गौ वंशों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को साफ सफाई, स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यकताओं को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौ वंशों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तत्काल पूर्ण किये जायें तथा मेरे संज्ञान में भी लाया जाए।